जायल: गुमानपुरा में पानी के होद में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मौके पर पहुंची जायल पुलिस
Jayal, Nagaur | Nov 10, 2024 जायल के गुमानपुरा में रविवार को पानी के होद में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही जायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जायल के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक की पहचान गुमानपुरा निवासी सुखाराम के रूप में हुई।वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुटी।