जायल: पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जायल के दौरे पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Jayal, Nagaur | Nov 9, 2024 राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज शनिवार को जायल के दौरे पर रहे। इस दौरान जायल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। जायल पूर्व विधायक मंजू मेघवाल भी मौजूद रहीं।