जायल: खाटूबड़ी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर 2 जनों को किया गिरफ्तार, 367 किलो 470 ग्राम डोडा किया ज़ब्त
Jayal, Nagaur | Nov 9, 2024 जायल की खाटू बड़ी थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वही उनके कब्जे से 367 किलो 470 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया और एक कार भी जब्त की। पुलिस ने बताया कि नागौर एसपी नारायण टोगस के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी लालाराम व श्यामलाल को गिरफ्तार किया।