तिजारा: तिजारा में 11 साल से फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया, हत्या के प्रयास और गो तस्करी मामले में हुई है गिरफ्तारी
Tijara, Alwar | Jun 9, 2026 तिजारा पुलिस में 11 साल से फरार चल रहे ₹5000 की इनामी आरोपी शब्बीर उर्फ गुल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास और गौ तस्करी के मामले दर्ज थे। तिजारा थाना अधिकारी ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया यह गिरफ्तारी 20 दिसंबर 2015 को तिजारा थाने में दर्ज एक मामले में की गई है। आरोपी भैंस और गाय चोरी सहित पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार था।