मड़ावरा: गोरा कलां निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव को पुलिस थाने में रखकर की कार्रवाई की मांग
गोराकलां निवासी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को सुवह करीब 10 बजे शव को पुलिस थाना परिसर में रखकर प्रार्थना पत्र देकर 4लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने जांचकर कानूनी कार्यवाही करने के आश्वासन दिया तब कहीं परिजनों शव को गोराकलां ले जाकर अन्तिम संस्कार कर दिया।