लखीसराय: अशोक धाम हाल्ट पर भगदड़, घटनास्थल पर पहुंचे मुंगेर कमिश्नर और डीआईजी, जांच शुरू
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम रेलवे हाल्ट के समीप सोमवार को हुई भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत और करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर के कमिश्नर और मुंगेर डीआईजी सोमवार की पूर्वाह्न 9:30 पर घटनास्थल पर पहुंचे।