घुवारा: भगवां के ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में 5 साल के मासूम का पैर तोड़ने का आरोप, शिक्षक पर FIR दर्ज
भगवां के ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 के 5 वर्षीय छात्र के साथ बुधवार को मारपीट का मामला सामने आया था। परिजनों का आरोप है कि बैग नहीं लाने पर स्कूल संचालक-शिक्षक रविंद्र शुक्ला ने बच्चे को जमीन पर पटककर उसके पैर पर पैर रख दिया, जिससे पैर में फ्रैक्चर हो गया। बच्चे के पैर में रॉड डाली गई है। शिकायत पर 27 सितंबर को पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।