शिवहर: नगर परिषद वार्ड नंबर 14 में पतंग उड़ाने के दौरान छत से नीचे गिरा युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में पतंग उड़ाने के दौरान एक युवक छत पर से नीचे गिरकर घायल हो गया है. परिजनों ने बताया है की छत पर पतंग उड़ा रहा था तभी वो पतंग उड़ाते-उड़ाते छत से नीचे गिर है. परिजनों ने आनन फानन ने सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया है जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया है. घायल युवक का नाम श्यामपुर बाबू कुमार है.