शिवहर: उत्पाद विभाग टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर 9 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
उत्पाद विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों से 9 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया है की गिरफ्तार सभी 9 अभियुक्त का मेडिकल जांच करवाया गया है. जहां सभी शराब के नशे में पाया गया था. मेडिकल जांच करने के बाद मद्द निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।