शिवहर: सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में पिछले एक साल में 7461 लोगों ने कराई कैंसर की जांच, इस दौरान मिले 69 संदिग्ध।
सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में पिछले एक साल में 7461 लोगों ने कैंसर की जांच कराई है इस दौरान 69 संदिग्ध मिले हैं। सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में कैंसर जांच सह परामर्श केंद्र काम कर रहा है ।मरीजों का मुफ्त जांच किया जा रहा है ।इस दौरान छाती कैंसर गर्भाश्य कैंसर, मुख कैंसर के मामले सामने आए हैं।