मोतीझील में फुटवियर की खरीदारी का बड़ा ठिकाना बना A.J. SHOES! 50 से 60 ब्रांड के शानदार कलेक्शन, त्योहार पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़
मुजफ्फरपुर के मोतीझील में अगर आप शानदार फुटवियर कलेक्शन की तलाश में हैं, तो ए. जे. शूज आपके लिए बेहतरीन विकल्प बनता जा रहा है। बंका मार्केट के सामने स्थित इस विशाल शोरूम में जेंट्स, लेडीज और बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक फुटवियर की वैरायटी उपलब्ध है।
खास बात यह है कि यहां नाइक, एडिडास, वुडलैंड, ली कॉपर, रेड चीफ, बाटा और लिबर्टी समेत करीब 50 से 60 ब्रांड के आकर्षक कलेक्शन मौजूद हैं। फुटवियर के साथ सॉक्स और लेडीज पर्स की भी शानदार रेंज ग्राहकों को मिल रही है।
शोरूम के प्रोपराइटर राशिद जमील उर्फ डॉलर बताते हैं कि 6 हजार स्क्वायर फीट का विशाल शोरूम भी अब कलेक्शन के लिए छोटा पड़ने लगा है।
त्योहारी सीजन में यहां ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ग्राहक भी यहां की वैरायटी और विकल्पों से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
प्रोपराइटर की अपील है कि खरीदारी करें या नहीं, एक बार शोरूम जरूर विजिट करें।
तो इस त्योहार अपने लुक को बनाइए खास और पहुंचिए मोतीझील स्थित ए. जे. शूज में।
#TirhutNow #AJShoesMuzaffarpur #Motijheel #FootwearCollection #MuzaffarpurShopping
Musahri, Muzaffarpur | Nov 2, 2026