शेखपुरा: मंथन सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक का किया गया आयोजन, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई
निर्मला सिंह, अध्यक्ष जिला परिषद, शेखपुरा की अध्यक्षता में मंथन सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा योजना, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य पशुपालन विभाग, जिला कृषि विभाग, जिला प्रोग्राम सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा किया गया। बैठक में कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।