शेखपुरा: हसौड़ी गांव में अवैध शराब को लेकर सिरारी ओपी थाना पुलिस ने की छापेमारी, एक महिला शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
सिरारी ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हसौड़ी गांव में महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वहीं कोरोना जांच कराने के लिए महिला को शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया है। महिला शराब कारोबारी की पहचान हसौड़ी गांव निवासी अशोक मांझी की पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गई है। सुनैना देवी पर शराब बनाने और बेचने का आरोप है।