शेखपुरा: अहियापुर बंगाली पर मोहल्ले में प्रीतिभोज में बैठने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 6 घायल, दो सदर में भर्ती
शेखपुरा में शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के अहियापुर बंगालीपर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के छ: लोग घायल हो गए। घटना के दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठियां चली। स्थानीय लोगों की सहायता से दो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। वही 4 घायलों को निजी किलनिक में इलाइज चल रहा है ।