शेखपुरा: जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का किया गया आयोजन
जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में संकल्प योजना अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मेला कुल 10 कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें 450 अभ्यर्थियों ने पर्ची जमा किया। जिसमें 135 लोगों का चयन किया गया है।