शेखपुरा: अहियापुर बंगालीपर मोहल्ले में प्रीतिभोज में बैठने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष से 6 लोग घायल
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के अहियापुर बंगाली पर मोहल्ले में प्रीतिभोज में बैठने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। इस घटना में दोनों तरफ से जमकर लाठियां चली। घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में टाउन पुलिस ने कहा सूचना मिलने पर होगी कार्रवाई।