निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
निंबाहेड़ा में सोमवार को प्रातः 11 बजे कांग्रेसजनों द्वारा मालगोदाम रोड़ पर स्थित नेहरू पार्क में स्थित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा पर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न से सम्मानित स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।