गुलाबगंज: गुलाबगंज से 30 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे किसान कोमल....,
गुलाबगंज के ग्राम रकौली में रहने वाले किसान कोमल सिंह अहिरवार अपनी फरियाद लेकर जिला मुख्यालय विदिशा पहुंचे आर्थिक परेशानी होने और किराया न होने के कारण वह सुबह 4 बजे पैदल ही विदिशा के लिए निकले थे तकरीबन 30 किलोमीटर पैदल चलकर वे मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे । उन्होंने बताया कि वह दो बीघा खेत में गेंदे के फूलों की खेती किया करते थे।