छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार सुबह 10 :15 बजे से कला संकाय से भूगोल और विज्ञान संकाय से भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने को मिला। अधिकांश विद्यार्थियों ने पेपर को संतोषजनक बताया। विशेषकर कला संकाय के छात्रों में खुशी दिख रही थी।