पांडुरना: पेंड़ोनी में जंगली सूअर ने किसान पर हमला किया, किसान बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती
पेंडोनी में बुधवार के दोपहर करीब 1:00 बजे एक किसान पर जंगली सूअर में हमला करके बुरी तरह काट दिया। हमले के बाद लहू लुहान हालत में किसान पड़ा रहा। इस दौरान आसपास के किसान घायल को बचाने दौड़ पड़े। घायल के पिता प्यारेलाल ने शाम 4:00 बजे बताया कि घायल कैलाश कोरडे को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल का इलाज जारी है। इस घटना से परिजन काफी घबरा गए थे।