उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोशल मीडिया पर एक युवक का कथित तौर पर अवैध असलाह लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हादरपुर जमनिया का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और हथियार के वैध या अवैध होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#Amroha #UttarPradesh #ViralVideo #Police #BreakingNews
Fatehabad, Agra | Jul 11, 2026