*मंत्री श्री सिलावट ने बायपास एमआर-10 जंक्शन फ्लायओवर का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण*
---
*30 दिन में रोड मार्किंग, डिवाइडर और सेंट्रल लाईटिंग लगाने के दिये निर्देश*
---
*बोगदे के नीचे से झलारिया तक का मार्ग बन जाने के बाद 100 कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगा लाभ*
---
*दोनों लेन शुरू हो जाने के बाद करीब ड़ेढ लाख से अधिक वाहन चालकों को यातायात में मिलने लगी*
इंदौर 16 अक्टूबर 2026
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को बायपास के बेस्ट प्राइज एमआर-10 थ्री लेयर जंक्शन फ्लायओवर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री प्रवीण यादव एवं संबंधित अधिकारी साथ थे। मंत्री श्री सिलावट ने बायपास एमआर-10 जंक्शन फ्लायओवर के शेष कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फ्लायओवर की रोड मार्किंग सहित डिवाइडर और सेंट्रल लाईटिंग का कार्य आगामी 30 दिन में पूरा किया जाये। आवश्यकता होने पर संसाधनों और मेन पॉवर की संख्या बढ़ाई जाये। उन्होंने मौके पर ही निगम अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क कर फ्लायओवर के नीचे पाइप लाइन को बदलने के निर्देश दिये। साथ ही बेस्ट प्राइज के सामने बोगदे से झलारिया की ओर जाने वाले मार्ग को 30 दिन में पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही एमपीईबी के उच्च अधिकारियों से सेंट्रल लाईटिंग को निश्चित समय-सीमा पूर्ण करने के लिये चर्चा की।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि बायपास एमआर-10 जंक्शन की दोनों लेन शुरू होने से करीब डेढ़ लाख से अधिक वाहन चालकों को यातायात में सुगमता मिलना शुरू हो गई है। आगामी त्यौहारों को देखते हुए आम नागरिकों को भी आवाजाही में राहत मिलेगी। साथ ही बोगदे के नीचे से स्थाई यातायात शुरू हो जाने के बाद करीब 100 कॉलोनियों के रहवासियों का आवागमन शुरू हो सकेगा। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि फ्लायओवर की मुख्य केरेज वे और सर्विस रोड शुरू हो जाने के बाद इस क्षेत्र में यातायात बाधित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह इंदौर का प्रवेश द्वार है इसलिये इस क्षेत्र का बेहतर तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाये। इस क्षेत्र में तीन बड़े शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी यातायात में सुगमता मिलेगी।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति और विकास के पद पर अग्रसर है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से सड़क, फ्लायओवर का निर्माण हो रहा है। मंत्री श्री सिलावट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। एनएचएआई द्वारा बताया गया कि करीब 77 करोड़ रूपये की लागत से 1.8 किलो मीटर लम्बा और 180 मीटर चौड़ा बायपास एमआर-10 जंक्शन फ्लायओवर के बन जाने के बाद आवासीय कॉलोनी के रहवासियों को भी राहत मिलेगी। मंत्री श्री सिलावट ने एमआर-10 थ्री लेयर जंक्शन फ्लायओवर की बोगदे और केरेज वे का भी निरीक्षण किया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #RoadInfrastructure #UrbanDevelopment
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Tulsi Silawat
Indore, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026