मंडला: नैनपुर में एरियर भुगतान और भ्रष्टाचार के आरोपों पर शिक्षकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | May 2, 2026 संयुक्त मोर्चा ब्लाक शाखा नैनपुर ने शनिवार एक बजे अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बीईओ कार्यालय नैनपुर में दो-तीन साल से अटके क्रमोन्नति, एचआरए व वेतन-वृद्धि के एरियर भुगतान की मांग की गई। मोर्चा ने वर्तमान बीईओ हीरेन्द्र वर्मा के दबाव में अन्वेषक भाऊ लाल पारधी और बाबू अशोक यादव पर लेन-देन के बिना काम न करने आदि आरोप लगाए।