हुज़ूर: भोपाल में सहकारिता संस्था के संयुक्त पंजीयन एवं संयुक्त आयुक्त को लोकायुक्त पुलिस ने ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Huzur, Bhopal | Oct 1, 2024 सहकारिता संस्था के संयुक्त पंजीयक एवं संयुक्त आयुक्तविनोद कुमार सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने फरियादी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। मैनिट चौराहे पर हुई कार्रवाई में फरियादी के विरुद्ध संस्था विशालसागर गृह निर्माण समिति मर्यादित भोपाल में अनियमितता करने के संबंध में शिकायत की थी।