हुज़ूर: भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी, दुकान संचालक के साथ की मारपीट
Huzur, Bhopal | Sep 30, 2024 भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी सामने आई है। दुकान संचालक के साथ कि मारपीट। इतना ही नहीं मारपीट के बाद पार्लर के अंदर घुसकर निगम कर्मी सामान भी उठा ले गए। जानकारी के अनुसार सांची पार्लर कर्मचारी अरुण साहू के साथ मारपीट की गई है। निगम कर्मियों की गुंडागर्दी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सामने आया है।