हुज़ूर: भोपाल में राजभवन के पास पीपल चौराहे पर विहिप ने तिरुपति भोग प्रसाद में मिलावट को लेकर संतो के साथ प्रदर्शन किया
Huzur, Bhopal | Sep 30, 2024 तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मछली के तेल की मिलावट को लेकर शुरु हुए विवाद का अब मप्र में भी असरपड़ रहा है। राजधानी भोपाल में राजभवन के करीब पीपल चौराहे पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संतों के साथ प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ताओं और संतों ने मप्र के मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।