कुम्भराज: टटूज खेड़ी में हितग्राहियों को आधा राशन देकर धोखाधड़ी व कालाबाजारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने जांच कर लगाई फटकार
Kumbhraj, Guna | Aug 20, 2026 कुंभराज के ग्राम टटूज खेड़ी में शासकीय राशन दुकान पर विक्रेता द्वारा दो बार अंगूठा लगवा कर आधा राशन देकर धोखाधड़ी और कालाबाजारी का मामला सामने आया। 20 अप्रैल को वायरल वीडियो में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी इंदु शर्मा ने मौके पर जांच की संचालक को जमकर फटकार लगाई। सभी हितग्राहियों से कहा, दो बार अंगूठा लगाकर दो माह का राशन पूरा लेकर जाए। कार्यवाही की चेतावनी दी।