कुडू: कुडू प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि निकालने और केवाईसी कराने के लिए बैंकों में महिलाओं की भीड़
Kuru, Lohardaga | Jan 13, 2025 कुडू प्रखंड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, ग्राहक सेवा केंद्रों और फोटो कॉपी दुकानों पर सोमवार शाम 4 बजे महिलाओं और लड़कियों की भारी भीड़ देखी गई । महिलाएं सुबह जल्दी बैंक पहुंचकर लाइन में खड़ी हो जाती हैं और शाम तक कतार लगी रहती है।