कुडू: टिको कुड़ू के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन
Kuru, Lohardaga | Jan 12, 2025 अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का रविवार शाम 5 बजे समापन हो गया। वैश्विक संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेमिनार का थीम था NEP 2020 के माध्यम से भारतीय परंपरा, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली को पुनर्जीवित करना। समापन समारोह में कई शिक्षाविद और अतिथि शामिल हुए।