➡️ सरकार के साथ समाज की सहभागिता से बदलेंगे स्कूलों के स्वरूप
विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारा प्रयास है कि अधोसंरचना विकास के साथ समाज को भी शिक्षा के मंदिरों से जोड़ा जाए और शासकीय स्कूलों को आकर्षक एवं सुंदर स्वरूप दिया जाए। यही स्कूल 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करने वाली युवा शक्ति के निर्माण का आधार बनेंगे।
उन्होंने कहा कि पूर्व में शिक्षा व्यवस्था में समाज का सीधा जुड़ाव रहता था। समय के साथ यह जुड़ाव कम हुआ और स्कूल समाज की सीधी निगरानी से दूर होते गए। शिक्षा संजीवनी अभियान के माध्यम से सरकार और समाज की सहभागिता को फिर से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।जनसहभागिता से स्कूलों की कमियों को दूर करने, व्यवस्थाओं की निगरानी करने और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul