➡️ विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल ने कहा कि युवा शक्ति के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज, पालक, सेवानिवृत्त शिक्षक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं अन्य सहयोगी शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत स्कूलों की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्य, डेस्क-बेंच, डिजिटल कक्षाएं, बाउंड्रीवाल सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों में आगे आकर योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से किए गए कार्यों से न केवल सहयोगकर्ताओं का स्कूलों से जुड़ाव बढ़ेगा, बल्कि स्कूलों की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के प्रति समाज की जिम्मेदारी एवं निगरानी भी मजबूत होगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul