➡️ #शिक्षक_दिवस के अवसर पर जिले के 227 शासकीय स्कूलों में अधोसंरचना विकास एवं उन्नयन कार्यों का शुभारंभ किया गया। शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शुरू किए जा रहे इन कार्यों में सरकार के साथ समाज, जनप्रतिनिधियों, सहयोगी संस्थाओं, पालकों एवं शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य शासकीय स्कूलों की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ उन्हें आकर्षक, सुरक्षित एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।
बैतूल विकासखंड में शिक्षा संजीवनी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं बैतूल विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अभियान के तहत विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल ने एकीकृत माध्यमिक शाला बडोरा, माध्यमिक शाला कोसमी, माध्यमिक शाला जामठी एवं खेड़ी सांवलीगढ़ में अधोसंरचना विकास एवं उन्नयन कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मां सरस्वती एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul