स्वच्छता अभियान में सीईओ ने किया श्रमदान
कुंभलगढ़। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत गुरुवार को पंचायत समिति कुंभलगढ़ की ग्राम पंचायत तलादरी के हमेरपाल में स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद राजसमंद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृज मोहन बैरवा ने स्वैच्छिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।
इस दौरान विकास अधिकारी सहित स्थानीय आमजन, युवा, स्वैच्छिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सामूहिक रूप से स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम बनाने का संदेश दिया गया।
एक दिन-एक घंटा-एक साथ स्वैच्छिक श्रमदान के तहत आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों एवं युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।#breakingnews #rajsamandnews #कुम्भलगढ़