मानपुर: मानपुर के सेमरा में रहवासी इलाके में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Manpur, Umaria | Aug 21, 2026 नगर परिषद मानपुर अंतर्गत वार्ड क्र 1 सेमरा में उस वक्त हड़कंप और अफरा तफरी मच गई जब रहवासी इलाके मे मगरमच्छ दिखाई दिया। अचानक रहवासी इलाके मे मगरमच्छ दिखने से लोग सुरक्षा को लेकर दहशत में आ गए।आनन फानन मे मगरमच्छ के रहवासी इलाके मे दिखने की सूचना वन विभाग को दी गई।जहां वन विभाग की टीम ने बड़ी सूझबूझ से उसका रेस्क्यू कर सोननदी मे छोंड़ दिया।