फिरोज़ाबाद: एसएसपी ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली, दौड़-कवायद के साथ ड्रिल और बैरकों, भोजनालय का किया निरीक्षण
रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार परेड की शुक्रवार सुबह नौ बजे करीब सलामी ली। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की टर्न आउट जांची गई और शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ व शारीरिक प्रशिक्षण कवायद कराई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने को टोलीवार ड्रिल की गई।