फिरोज़ाबाद: रसूलपुर पुलिस ने 285 अवैध शस्त्र व चाकुओं का किया विनष्टिकरण
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब आयुध अधिनियम से संबंधित 285 माल (शस्त्र व छुरा/चाकू) का निस्तारण किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई। थाना पुलिस ने बताया कि मा० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के आदेश पर कार्यवाही हुई।