फिरोज़ाबाद: 42वें दिन भी जिला मुख्यालय डीएम कार्यालय के पास ऑल इंडिया किसान यूनियन का धरना जारी, बोले- कब्जा हटे बिना नहीं उठेंगे
जनपद फिरोजाबाद के नगला मवासी गांव के किसानों की 0जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर चला आ रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार दोपहर दो बजे भी 42वें दिन ऑल इंडिया किसान यूनियन के तत्वाधान में दबरई स्थित जिला मुख्यालय जारी रहा। धरने में किसानों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने जानकारी दी।