बोरियो: साहिबगंज: उपायुक्त ने बोरियों की विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया, प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा
साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने शनिवार को बोरियो प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।