पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी हत्याकांड में फरार एक शूटर गिरफ्तार: थानाध्यक्ष
पीरबहोर थाना इलाके में बीते 20 अक्टूबर को हुए होटल कारोबारी शकील अहमद मलिक के हत्याकांड में एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद से आरोपी मो. सोनू पटना से बाहर भाग गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फुलवारी से गिरफ्तार किया है। पीरबहोर थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने शाम 4:00 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी है।