#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान अंतर्गत सी.एम.ओ. गुना ने किए शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री शैलेष अवस्थी ने नगर पालिका परिषद गुना अंतर्गत शिविर का आयोजन वार्ड नम्बर 17, 18 जज्जी बस स्टेंंण्ड यात्री प्रतिक्षालय का निरीक्षण किया गयाl
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेष अवस्थी द्वारा जज्जी बस स्टेंण्ड स्थित यात्री प्रतिक्षालय, सिटी ट्रांसर्पोट ऑफिस, कंट्रोलरूम सिटी ट्रांसपोर्ट, रैन बसेरा/आश्रय स्थल, दीनदयाल रसोई केन्द्र/प्रसाद घर का निरीक्षण किया गया साथ ही मौका स्थल पर संबंधित वार्ड की सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण कराया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सिटी ट्रांसर्पोट कंट्रोलरूम में 01 कैमरा जो कि तकनीकी कारण से बंद पाया गया उसको तत्का्ल प्रभाव से सुधार कराने के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टेंण्ड एवं यात्री प्रतिक्षालय में नियमित साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश संबंधित मैट/प्रभारी को दिए गये, आश्रय स्थल एवं रसोई घर का निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं/गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश संबंधित प्रभारी को दिये गये। इस दौरान नगरपालिका का अमला उपस्थित था।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner CMO Municipal Council Guna
2 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026