पंडारक: एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दयालचक में 4 वर्षीय बच्चा छत से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल
Pandarak, Patna | Jul 23, 2025 पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दयालचक गांव में एक चार वर्षीय बच्चा खेलने क्रम में छत से गिर गया जिससे उसका सिर फट गया। परिजनों ने बच्चे को लगभग शाम 5 बजे आनन-फानन में उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।