ब्रह्मपुर: बिहार घाट नैनीजोर में जलस्तर बढ़ने से बहकर आईं भैंसें, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, पुलिस को दी सूचना
ब्रह्मपुर प्रखंड के बिहार घाट नैनीजोर पर गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच शनिवार की सुबह 8 बजे एक अनोखी घटना सामने आई, जब करीब एक दर्जन भैंसें बहते हुए या भटककर दूसरे गांव पहुंच गई।