#बालाघाट
वारासिवनी में मनाया गया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
बुनकरों और शिल्पियों को शासन की योजनाओं की दी जानकारी
हथकरघा एवं हस्तशिल्प संचालनालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सहायक संचालक, जिला हथकरघा कार्यालय वारासिवनी में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत वारा के सरपंच श्री सूर्यभान पुशाम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ग्रामोद्योग विस्तार अधिकारी वारासिवनी श्री एस.के. डेकाटे, हथकरघा बुनकर क्लस्टर क्लब वारासिवनी के अध्यक्ष श्री राजकुमार गोखले, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम वारासिवनी के प्रभारी अधिकारी श्री एस.के. आजाद सहित हथकरघा कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, बुनकर एवं शिल्पी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हथकरघा क्षेत्र देश की समृद्ध कला, संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस क्षेत्र से जुड़े बुनकरों एवं शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इस दौरान उपस्थित बुनकरों एवं शिल्पियों को शासन द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयासों, योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #NationalHandloomDay #VocalForLocal #NABARD #JansamparkMP
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026