मेरठ: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, हार्ट अटैक बताकर दफनाया शव
मेरठ के लोहिया नगर में पति की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी इल्मा ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की। आरोप है कि उसने प्रेमी अमन और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति तालिब की हत्या की और परिवार को हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई।
29 सितंबर को तालिब को दफना दिया गया था। मोबाइल चैट से परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 10 दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Oct 9, 2026