उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर की दानराशि में कथित गबन और चोरी के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दान गणना और प्रबंधन व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है। दान की गणना वाले कक्ष में प्रवेश करने वाले कर्मचारियों के लिए अब गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत दान गणना कक्ष में प्रवेश करने वाले कर्मचारियों को अब बिना जेब वाल कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है।
Korba, Korba | Jun 24, 2026