मौ: पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, मौ और गोहद नगर में लोगों ने बांटी मिठाई
Mau, Bhind | Aug 17, 2026 पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को सोमवार को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौ तथा गोहद नगर में सोमवार को शाम 6 बजे हर्ष मनाया। जिसमें लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी मनाई।इस दौरान बाजार में विशाल रैली भी निकाली गई।