पुपरी: पुपरी के स्टेशन परिसर में कृष्णाष्टमी पर्व प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ
पुपरी स्थित स्टेशन परिसर में आयोजित कृष्णाष्टमी पर्व सोमवार की रात 9 बजे प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। इस मौके पर प्रतिमा को ट्रेक्टर पर रखकर गाजे बाजे के साथ पुपरी शहर के विभिन्न सरको से गुजरते हुए बुढ़नद नदी पहुंची। जहां विधि विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया।