BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत की नेताओं को नसीहत, जो आज आगे हैं, कल पीछे भी बैठना पड़ सकता है, गलतफहमी में ना रहें...
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि किसी पद पर पहुंचने के बाद यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि वह हमेशा उसी पद पर बने रहेंगे।
रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हर नेता को खुद को कार्यकर्ता ही मानकर चलना चाहिए। आज जो आगे हैं, उन्हें कल पीछे भी बैठना पड़ सकता है। इसलिए किसी पद या जिम्मेदारी को लेकर अहंकार या स्थायित्व की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।
#DhirajSinghRawat #BJP #Uttarakhand #PoliticalStatement #viralpost #TirathSinghRawat #pahadsamachar