देहरादून पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाया बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला, घरेलू नौकर ही निकला कातिल।
देहरादून: उत्तराखंड की दून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुई एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि घर पर काम करने वाला घरेलू नौकर ही इस वारदात का मुख्य आरोपी था।
पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर नौकर का मृतका से विवाद हो गया था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से सोने के कड़े लूटकर फरार हो गया था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने अपने कपड़े भी बदल लिए थे।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #SSPdehradun #Uttarakhandpolice