पनिहार थाना क्षेत्र में शराब दुकान के मैनेजर कुलदीप गुर्जर पर ढाई घंटे में दो बार हमला करने और उसके रिश्तेदार को गोली मारने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई बुधवार सुबह 10 बजे मिर्चा गांव और झांसी रोड के शीतला माता मंदिर रोड पर हुई।